Ayushman Card Download – अपना आयुष्मान कार्ड NHA लाभार्थी पोर्टल, डीजीलॉकर, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से डाउनलोड करे।
आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है। आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करके आप अस्पताल में 5 लाख रूपए तक का इलाज मुफ्त ले सकते है।
Ayushman Card क्या है?
आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की और से आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों के लिए लागु किया गया स्वास्थ्य बीमा कार्ड है। सरकार इस योजना के अंतर्गत हर पात्र परिवार को ₹5 लाख तक का फ्री हेल्थ इंश्योरेंस का कवरेज देती है।

| 💡 पीएम जन आरोग्य योजना को सरकार ने 23 सितंबर 2018 को लागु किया था। आयुष्मान कार्ड से, आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते है। |
Ayushman Card Download करें
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करे:
PMJAY Card डाउनलोड करने के तीन तरीके है:
- NHA लाभार्थी पोर्टल (Beneficiary Portal) से
- डीजीलॉकर के माध्यम से
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से
NHA – Beneficiary Portal से डाउनलोड करे
- NHA लाभार्थी पोर्टल की मदद से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट विजिट करे।
- होम पेज पर Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करे।

- इसके बाद आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भरे और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP, कैप्चा दर्ज करे और Login पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर अपना राज्य, जिला और स्कीम सेक्शन में PMJAY योजना को चुने।

- फिर आप आधार कार्ड नंबर, फॅमिली आईडी या PMJAY ID की मदद से अपनी जानकारी सर्च करे।
- अब आपके सामने परिवार सूची खुल जाएगी, सूची में अपना नाम खोजे और नाम के सामने दिए गए डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक करे।
- अब आप aadhar Authentication करे

- जिस सदस्य का कार्ड डाउनलोड करना है उसे SELECT करे, अब आप Card View देख सकते है सामने Download Ayushman Card बटन पर क्लिक करे

- आखिर में आपका Ayushman Card Download हो जाएगा इस card का उपयोग करके आप 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते है
डीजीलॉकर से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करे
- सबसे पहले DigiLocker पोर्टल (www.digilocker.gov.in) या DigiLocker एप पर खुद को रजिस्टर करे.
- रजिस्ट्रेशन करने हेतु अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे.
- होम पेज पर Search Documents के ऑप्शन पर क्लिक करे.
- अब यहाँ Ayushman Bharat सर्च करे और सामने दिखाई दे रहे Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana पर क्लिक करे.

- अब अगले पेज पर अपनी PMJAY ID और राज्य का नाम डालें.

- फिर Get Document बटन पर क्लिक करे.
- अब आपका आयुष्मान कार्ड DigiLocker प्रोफाइल के Issued Documents सेक्शन में पहुंच जाएगा, यहाँ से आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से डाउनलोड करे
आप ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये आयुष्मान कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे है तो अपने पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करवाकर print ले सकते है। सबसे पहले अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा। सत्यापन के बाद आपको आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट – beneficiary.nha.gov.in विजिट करे.
होमपेज पर Beneficiary ऑप्शन पर क्लिक करे.

- अब मोबाइल नंबर, Auth Mode सिलेक्ट करे और कैप्चा भरकर लॉगिन करे।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहा Scheme, State, Sub-Scheme, District और village चुने.
- अब Search by Aadhaar सेक्शन में आधार नंबर भरकर Search बटन पर क्लिक करे.

- अब अपने गाँव की आयुष्मान कार्ड लिस्ट देख सकेंगे.
- जिन लोगो का card नही बना उनके नाम के आगे Card Status में Not-Generated दिखाई देगा.
- इसके बाद आप जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है, तो आप Action बटन पर क्लिक कर दें.

- यहां आपको आधार ऑथेंटिकेशन यानि की आधार और मोबाइल नंबर डालकर eKYC प्रक्रिया पूरी कर दे.

- अब सदस्य की पूरी जानकारी: मोबाइल नंबर, धर्म, जन्मतिथि, पिनकोड, जिला, और गाँव आदि भरे और सबमिट कर दे.

- सबमिट करने के कुछ ही देर बाद e-KYC Completed का सन्देश आ जाएगा.

- स्टेटस अप्रूव होने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
आयुष्मान कार्ड लिस्ट और स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले पीएम जन आरोग्य योजना की वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in को ओपन करे।
- वेबसाइट पर आने के बाद Beneficiary का ऑप्शन चुने और मोबाइल नंबर डालकर OTP की मदद से लॉगिन करे।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने Search Beneficiary का ऑप्शन आएगा।
- इसमें Family ID, Aadhaar Number या Ration Card Number तीनो में से किसी एक विकल्प को सिलेक्ट कर Search पर क्लिक कर दे

- क्लिक करते ही आपके सामने परिवार की पूरी जानकारी और सदस्यों की लिस्ट आ जाएगी।
- अब कार्ड का स्टेटस देखने के लिए अपने नाम के आगे Card Status सेक्शन में Not-Generated लिखा हुआ है तो अपना eKYC करे, Approved दिख रहा है तो सभी सही है।
| नोट: यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो अपने नजदीक के CSC (Common Service Center) पर जाएं। वहाँ जाकर डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करे और ऑपरेटर की मदद से कार्ड बनवा सकते है। |
हेल्पलाइन नंबर
| Toll-Free Call Center No. | Address | |
|---|---|---|
| 14555 | pmjay@nha.gov.in | 9th Floor, Tower-l, Jeevan Bharati Building, Connaught Place, New Delhi – 110001 |
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
Q.1 क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शुल्क देना होता है?
नहीं, आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से फ्री है।
Q.2 आयुष्मान कार्ड से क्या सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही इलाज करवा सकते है?
नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है आयुष्मान कार्ड की मदद से आप सरकारी और कई बड़े प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा सकते है। जिसके लिए उस अस्पताल का नाम आयुष्मान भारत योजना में एम्पैनल्ड (लिस्टेड) होना चाहिए।
Q.3 मेरे परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान कार्ड से फ्री में इलाज करवा सकते है?
आयुष्मान कार्ड योजना में परिवार के सभी सदस्यों को कवर किया जाता है। फिर चाहे परिवार में 2 लोग या 10 हों, सभी के इलाज का खर्च 5 लाख की कवरेज में आएगा।